हरियाणा की सभी दस सीटें पर जीतेगी भाजपा तथा देश में होगा चार सौ पार : महिपाल ढांडा.
BOL PANIPAT : 11 मई, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की दुनिया में एक नई पहचान दी है।भारत अब शक्तिशाली भारत बन कर उभरा है। ये शब्द हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री मनोहर लाल के लिए ग्रामीण विधान सभा के बिचपड़ी मंडल के अंतर्गत बूथ नंबर 37 पर जोरदार डोर टू डोर अभियान चलाते हुए लोगो को कही। महिपाल ढांडा ने कहा की जनता के मिल रहे भारी समर्थन से साफ हो गया है की मनोहर लाल देश भर में जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। महिपाल ढांडा ने कहा की लोगो का इतना बड़ा स्नेह मिलना से साबित करता है की हरियाणा की दस की दस सीट भाजपा को मिलने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि देश भर में भाजपा एन डी ए के साथी दलों के साथ 400 पार करेगी।

Comments