आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
BOL PANIPAT । जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में रोटरी क्लब पानीपत रेनबो के सहयोग व युवा रेड क्रॉस, एन.एस.एस., एन.सी.सी., शारीरिक शिक्षा विभाग एवं रेड रिबन क्लब इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान से रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ॰ विक्रम कुमार, डॉ॰ राजेश, डॉ॰ जोगेश, डॉ नरवीर, खुशबू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सजगता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पानीपत के उप जिलाधिकारी मनदीप कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव एल.एन. मिगलानी, उपप्रधान आई. बी. एल. एजुकेशनल सोसाइटी परमवीर ढींगरा, प्रबंधक आई. बी. (एल) पब्लिक स्कूल युधिष्ठिर मिगलानी, सदस्य चंद्रशेखर शर्मा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, रोटरी क्लब पानीपत रेनबो के प्रधान सौरभ गर्ग, डेप्युटी गवर्नर सुमित मित्तल, असिस्टेंट गवर्नर अमित भण्डारी, सेक्रेटरी अतुल मित्तल, उपप्राचार्या डॉ॰ शशि प्रभा मलिक, डॉ॰ किरण मदान, डॉ॰ नीलम, डॉ॰ पूनम मदान, डॉ॰ निधान सिंह, व डॉ॰ अर्पणा गर्ग, रोटरी क्लब से फ़र्स्ट लेडी पारुल गर्ग, सदस्य सुमेधा गर्ग, रूचि मित्तल, रचना बलोटिया, मनमोहन अग्रवाल एवं सचिन गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं स्मृति-चिह्न, शॉल तथा पौधा भेंट करके किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें सामाजिक सेवा के इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी समितियों द्वारा पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थाएँ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी मनदीप कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं की इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी समाज में सेवा एवं उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती है। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी श्री एल.एन. मिगलानी ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अन्य रक्तदाताओं की सहभागिता की सराहना की।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा वर्ग सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें सेवा-भावना विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर 32 बार रक्तदान कर चुके लोकेश मचरौली को उनके उल्लेखनीय एवं निरंतर रक्तदान योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके इस मानवीय एवं प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन समिति से एलन मिगलानी , परमवीर ढींगरा , युधिष्ठिर मिगलानी , चंद्रशेखर शर्मा तथा प्राचार्य सतवीर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों द्वारा पंजीकरण, रक्तदान व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन किया गया। सभी रक्तदाताओं को आयोजन के उपरांत अल्पाहार एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहभागिता के परिणामस्वरूप कुल 73 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो मानव सेवा के प्रति महाविद्यालय परिवार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर को सफल बनाने में डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जोगेश, खुशबू एवं डॉ. नरवीर सहित आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. सोनिया, डॉ॰ सीमा, प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ॰ सुनीता रानी, डॉ॰ शर्मिला यादव, सहायक प्रो. कनक शर्मा, डॉ निर्मला, डॉ॰ हिमांशी, डॉ॰ नेहा पुनिया, डॉ॰ मोनिका वर्मा, डॉ॰ अंजलि, डॉ॰ पूनम गुप्ता, डॉ॰ ज्योति गहलोत, सहायक प्रो. संगीता ,अश्विनी कुमार, डॉ॰ नीतू मनोचा , अंशिका, समस्त शिक्षकगण एवं गैर शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Comments