‘एड ओ मेनिया’ प्रतियोगिता में बच्चों ने किया जमकर प्रदर्शन
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में सोमवार दिनांक 1 अगस्त 2022 को ‘एड ओ मेनिया’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली और दूसरी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोडक्ट्स की तरफ उपभोक्ताओं को आकर्षित करने हेतु बढ़-चढ़कर उनका प्रचार किया। उन्होंने डिटॉल हैंड वॉश, डिटॉल साबुन, अमूल दूध, बिस्कुट, मैगी, मोबाइल फ़ोन, पैन, पेंसिल, रबड़, कॉपी, बस्ता, टिफ़िन आदि बेचने हेतु बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों के शब्दकोश में वृद्धि करना और उनका बौद्धिक एवं मानसिक विकास करना था।
सभी छात्रों द्वारा मंच पर खड़े होकर प्रस्तुतिकरण करने का आत्मविश्वास देखने लायक था। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बच्चों की हौंसला अफ़जाई की और कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे प्रतिभा के भंडार हैं। इनमें केवल निखार लाकर साँचे में ढालने की ज़रूरत है और इस समय हम इन्हें जिस आकार में चाहे ढाल सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं द्वारा हम अपने बच्चों के मनोबल में वृद्धि करते हैं ताकि ये शुरू से ही मंच के भय से अपने-आप को दूर रख कर अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

Comments