Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर-कॉलेज कुश्ती ग्रीको रोमन प्रतियोगिता  में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय के छात्रो ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटर – कॉलेज कुश्ती, ग्रीको रोमन प्रतियोगिता  में शानदार प्रदर्शन करते हुए  तीन पदक जीते । महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया 20 नवम्बर 2024  को KUK में इंटर – कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता, ग्रीको रोमन का आयोजन हुआ, इसमें हमारे महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 92 कि.ग्रा. में गुरमीत ने सिल्वर मेडल, 72 कि.ग्रा.भार वर्ग में राहुल ने  ब्रांज मेडल तथा 82 कि.ग्रा. भार वर्ग में नवीन ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया। डॉ. राजेश कुमार ने ये भी बताया कि गुरमीत अब ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग कंपीटिशन के लिए यूनिवर्सिटी में कैम्प भी लगाएगा । विजेता खिलाड़ियों के महाविद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग तथा प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. राजेश तथा सुश्री परमजीत कुंडू को बधाई दी । इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, प्राध्यापकगण तथा अन्य स्टाफ़ मौजूद रहे |

Comments