Friday, September 25, 2026
Newspaper and Magzine


मदद सेवा सोसाइटी और रोटरी पानीपत साउथ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT । हुड्डा सेक्टर-25 स्थित शगुन फार्म में मदद सेवा सोसाइटी पानीपत और रोटरी पानीपत साउथ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक विशाल और भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान महादान” और “खून की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है” के पवित्र उद्देश्य के साथ आयोजित इस शिविर में शहरवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला रक्तदान शिविर की शुरुआत जिलाउपाध्यक्ष नवीन भाटिया ओर भाजपा नेता राहुल विज ने रक्तदाताओं को बेच लगाकर शुरुवात की, सुबह से दोपहर तक चले इस रक्तदान शिविर में दूर-दूर से लोग रक्तदान करने पहुंचे।

रोटेरियन गगन रावल (प्रेसिडेंट) ने बताया कि शिविर के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का पूरा ध्यान रखा गया, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपका दिया हुआ थोड़ा सा रक्त किसी डूबती हुई जिंदगी को नया जीवन दे सकता है। इससे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया खून बनने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। स्वैच्छिक रक्तदान करके हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। शिविर में शहर के कई गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विशेष रूप से युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर 181 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

मदद सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव बत्रा (विक्की) ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि आपके द्वारा दान किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की बहुमूल्य जान बचाने में जीवनरक्षक साबित होता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है – यह केवल एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य के माध्यम से ही प्राप्त हो सकता है। इसलिए, स्वेच्छा से किया गया रक्तदान किसी अजनबी को जीवनदान देने का सबसे बड़ा माध्यम है। यह जाति, धर्म और वर्ग की सीमाओं से ऊपर उठकर केवल मानवता की सेवा करने का एक अनूठा अवसर है। मदद सेवा सोसाइटी के माध्यम से वैभव बत्रा (विक्की) हमेशा से सामाजिक और मानवीय कार्यों में आगे रहे हैं, और उनका यह आह्वान समाज के हर वर्ग को इस नेक कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है ताकि किसी भी व्यक्ति को रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवानी पड़े।

रक्तदान शिविर के सफल समापन पर मदद सेवा सोसाइटी और रोटरी पानीपत साउथ के सभी पदाधिकरियों ने संयुक्त रूप से सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों की टीम और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आपकी उपस्थिति एवं सहयोग हमारे लिए अमूल्य है। आपके इस एक कदम से कई जिंदगियों को नया जीवन मिला है। भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर रोटेरियन अजय सरदाना, रोटेरियन प्रतीक गर्ग, रोटेरियन आशीष कुब्बा, डिस्टिक गवर्नर धीरज मिगलानी, प्रोजेक्ट चेयरमैन ललित जावा, विकास शर्मा, अमित आहूजा, गौरव चुघ, आशीष रावल, डॉ सचिन गंभीर, अभिषेक चुघ, हीरा मनचंदा, मनोज डूडेजा, अमित गुप्ता, हेमंत मेहंदीरता आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply