Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा गुरुकुल की बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं को गरम कपड़ों के सेट वितरित किए गए।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 12, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इनर व्हील डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा गुरुकुल की बालिकाओं के साथ यह विशेष दिन सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से 27 गरम कपड़ों के सेट बालिकाओं एवं उनकी शिक्षिकाओं को वितरित किए गए।

क्लब सदस्यों ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ समय बिताकर स्नेह, अपनत्व और उत्साह का वातावरण बनाया। इस पहल से बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और क्लब व समाज के बीच आपसी जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हुआ।

यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष रुपाली चोपड़ा द्वारा किया गया। रुपाली चोपड़ा ने कहा कि अत्यधिक सर्दी को देखते हुए इन बच्चियों को गर्म वस्त्र पहनने को दिए हैं।कार्यक्रम में क्लब सदस्य नीतू छाबड़ा एवं मंजरी चड्ढा की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्लब ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments