Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


ई-आफिस पर फाइल मूवमेंट कर लाएं कार्य में पारदर्शिता -: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 15, 2022 Tags: , , , ,

पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना सरकार की मंशा

BOL PANIPAT , 15  अप्रैल । डीसी सुशील सारवान ने जिला के कार्यालयों के अधिकारियों को सभी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि इस प्रणाली को अपनाकर कम समय में बेहतर कार्य किया जा सकता है। साथ ही फाइलों का रिकार्ड भी सुरक्षित रहता है। ई-ऑफिस के माध्यम से सरकार कार्य में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहती है।
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का ई-ऑफिस पर अकाउंट बना हुआ है और सभी को उनके कार्य से संबंधित फाइलों का आदान प्रदान ई-ऑफिस से करना होता है। ई-ऑफिस सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। मुख्यालय के माध्यम से इसकी समय समय पर समीक्षा भी की जाती है। ई-ऑफिस का प्रयोग कार्यालयों के कार्य को सरल करता है और इससे समय भी बचता है। ई-ऑफिस से कार्यप्रणाली में सुधार भी आता है।

उन्होंने कहा कि जिला के अंतर्गत संचालित कार्यालयों के सभी अधिकारी और कर्मचारी दैनिक आधार पर ई-ऑफिस का प्रयोग करें और सभी फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजें। जिला स्तर के कार्यालयों की समीक्षा के दौरान ई-ऑफिस पर बेहतर प्रगति दिखे। यह भी सुनिश्चित करें कि ई-ऑफिस पर भेजी जाने वाली फाइलों का समय पर निपटारा भी हो। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए पारदर्शिता को महत्व दें और अपनी फाइलों का आदान प्रदान केवल ई-ऑफिस से ही करें।

Comments