Friday, August 7, 2026
Newspaper and Magzine


कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतकर विद्यालय का किया नाम रोशन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 1, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : वीर शहीद भगत सिंह अकादमी चरखी दादरी में नॉर्थ जोन ओपन कराटे चैंपियनशिप का 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजन किया गया । इसमें जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र कृत ने भी भाग लिया । कृत ने अद्भुत दाव पेंच दिखाते हुए सिल्वर पदक हासिल किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने छात्र की इस उपलब्धि पर उसे और उसके परिवार को बधाइयां देते हुए कहा कि कठोर परिश्रम और निरंतर अभ्यास से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी छात्र को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए इसके लिए विद्यालय की ओर से बच्चों को प्राप्त अवसर भी प्रदान किए जाते हैं ।

Comments