डाटा एनालिस्ट इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में इंटर्नशिप सेल एवं आईसीटी अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में तथा आईबीएम के सहयोग से आयोजित डाटा एनालिस्ट इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह में आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. सुनित शर्मा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग तथा डॉ. सोनिया, विभागाध्यक्षा , भौतिकी विभाग उपस्थित रहे। इसके साथ ही इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. चेतना नरूला, सॉफ्ट स्किल ट्रेनरशिखा जुनेजा, सहायक प्रो.दीप्ति जुनेजा एवं डॉ. नीतू मनोचा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल हासिल करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त अनुभव का उपयोग अपने करियर को बेहतर बनाने तथा रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात डॉ. चेतना नरूला, इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने तकनीकी कौशल को निरंतर विकसित करने तथा सीखे गए ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिखा जुनेजा का विशेष योगदान रहा। दीप्ति जुनेजा एवं डॉ. नीतू मनोचा ने भी कार्यक्रम के संचालन तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को Excel, SQL, Power BI एवं Python जैसे महत्वपूर्ण टूल्स के माध्यम से डाटा एनालिसिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 30 घंटे का सेल्फ-लर्निंग एवं इंस्ट्रक्टर-लेड ट्रेनिंग (ILT) तथा 90 घंटे का ऑनलाइन प्रोजेक्ट वर्क शामिल रहा।
कार्यक्रम ने 64 विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता विकसित करने, परियोजनाओं पर व्यावहारिक रूप से कार्य करने तथा भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Comments