जिला सचिवालय में दिशा समिति की 16 वीं बैठक 7 फरवरी को: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
-केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे अध्यक्षता. विकास योजनाओं की होगी समीक्षा. संबंधित विभाग अध्यक्ष बैठक में पहुंचना करें सुनिश्चित
BOL PANIPAT , 5 फरवरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की 16 वीं बैठक का आयोजन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को जिला सचिवालय सभागार में सांय 4 बजे किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री (विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय), भारत सरकार एवं माननीय सांसद, करनाल लोकसभा क्षेत्र करेंगे। डॉ. दहिया ने जानकारी दी कि बैठक में जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
डॉ.दहिया ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी तथा दिशा समिति के नामित सदस्य उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, पंचायत एवं शहरी विकास विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।

Comments