कपिल राणा व पूर्व पार्षद पवन राणा को टिकट न देकर के समाज के साथ धोखा किया है :सतपाल राणा
BOL PANIPAT : महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा ने प्रेस विज्ञपति जारी करके कहा है कि भाजपा ने राजपुत समाज के साथ पानीपत नगर निगम में समाज के होनहार नेता कपिल राणा व पूर्व पार्षद पवन राणा को टिकट न देकर के समाज के साथ धोखा किया है,राणा ने कहा है कि राजपूत समाज ने 95% वोट भाजपा को दिया है, परन्तु ग्रामीण विधायक व मन्त्री हमारे समाज से द्वेष रखता है, इसलिए नगर निगम में हमारे समाज को एक भी टिकट न देकर के समाज का अपमान किया है, और हमारे समाज को भाजपा से 6 वार्ड व 12 वार्ड से टिकट देनी चाहिये राणा ने कहा है कि ग्रामीण विधायक ने अपने चार पी ए और एक रिश्तेदार को टिकट दिया है,अगर समय रहते भाजपा ने टिकट न बदली तो राजपूत समाज भाजपा का विरोध करेगा और सीनियर नेताओं के पुतले फुंके जायेंगे

Comments