Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा संगठन की ओर से आज वार्ड 11 स्थित बुर्जुग आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को गर्म जैकेट वितरण की

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 19, 2023 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज वार्ड 11 स्थित बुर्जुग आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को गर्म जैकेट वितरण की  जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला और अगर किसी की भी नजर में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें। हमारी कोशिश होगी जरूरत मंद का कुछ सहयोग हो सके ये अभियान  24 दिसम्बर नीरज गोयल की फैक्ट्री बलाना रोड पर आस पास के स्लम बस्ती के बच्चों को 31 दिसम्बर परशुराम धर्मशाला हरी नगर 7 जनवरी जैन स्थानक अग्रवाल मंडी 14 जनवरी थर्मल के पास झुग्गी झोपड़ी में व आगे जहां भी बन पाएगा । ये अभियान समाज सेवियों के सहयोग से समाज सेवा संगठन की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्म कपड़े वितरण अभियान 17 दिसंबर रविवार से शुरू होकर से 14 जनवरी रविवार मकर संक्रान्ति तक चलेगा जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरत बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लम बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म  कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमे दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए जैसा हम करते हैं वैसा ही हमे लोट कर मिलता है। शास्त्रों में वर्णन भी है किए हुए दान का कई गुना हमे मिलता है और जिसको भी दे नए कपड़े दान करने  चाहिए । पुराने कपड़े का कभी दान नही करना चाहिए सभी कहते हैं, इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न कुछ साथ जायेगा लेकिन मेरा तो मानना ये है, जैसे विदेश में जाते हैं तो वहां की करेंसी लेनी पड़ती हैं सिर्फ वही चलती है ऐसे ही जो दान धर्म हम यहां करते हैं। उसी का किया फल हमारे साथ जायेगा और वही वहा चलता है और  गलत तरीके इकट्ठा किया हुआ धन बरतेगा कोई और और किसी न किसी जन्म में उसका फल हमें ही भुगतना पड़ता है।
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम  बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए। और से जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरूरतमंदों के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेशनरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरूरतमंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन नीरज जैन ,विकास जैन , अमित जैन, ,दीपक गोस्वामी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments