Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विजय जैन ने मनोहर लाल के लिए वोट की अपील की.

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 5, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय जैन ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हल्के की बाहरी कालोनियों परशुराम कॉलोनी ,वधावा राम कॉलोनी व नागपाल कॉलोनी में जनसंपर्क साधकर के जनसभाओं को संबोधित किया और घर-घर जाकर के हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए जनता से वोट की अपील की इस अवसर पर सभाओं का आयोजन नवयुवक ब्राह्मण सभा के प्रधान जेपी शर्मा ,परशुराम मंदिर के आयोजन कमेटी के प्रधान नारायण दत्त शर्मा व पुजारी अरुण पांडे ने किया “और मंच संचालन ब्लॉक समिति के पूर्व मेंबर विजय शर्मा ने किया इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जो की करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं एक ईमानदार युगपुरुष और विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं जिन्होंने अपने साढ़े नौ  वर्ष के शासनकाल में हरियाणा की जनता को बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं देकर के गरीब व सहायक लोगों का मान सम्मान बढ़ाया और अपने शासनकाल के दौरान पानीपत की बाहरी कॉलोनियों को वैध करके उन में अनेकों विकास कार्य किये, सभी बाहरी कॉलोनियों में पक्की सड़कें, पानी, शिविर व बिजली का प्रबंध करके गरीब जनता के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की और सदैव ही जनहित के अनेकों कार्य किये “मेरी आप लोगों से अपील है कि इस बार मनोहर लाल जी को आपने कम से कम 10 लाख वोटो से जीता करके पूरे हिंदुस्तान में एक विश्व रिकॉर्ड कायम करना है और जब मनोहर लाल जी भारी बहुमत से जीत करके केंद्र में मोदी सरकार के हाथ मजबूत करेंगे और कैबिनेट मंत्री बन करके फिर आप लोगों की सेवा करेंगे जैन ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों ने करनाल लोकसभा से एक डमी कैंडिडेट खड़ा करके जिसको कोई जानता तक नहीं अपनी हार स्वीकार कर ली है इस अवसर पर बनारसी शर्मा, समाजसेवी शामलाल कालड़ा ,बनारसी वर्मा ,पूर्व फोरमैन रामलाल भाटिया ,मास्टर मोहनलाल शर्मा ,महेंद्र राणा ,जसबीर राणा ,बाबूराम कोहली ,रघुनाथ दिवाकर, कंवरपाल कोहली ,जितेंद्र भोला ,लीलाराम पांचाल , अशोक खत्री,जगदीश डोलिया, रोशन छोकर, जय कुमार जांगड़ा , भले राम शर्मा ,बोबी जैन ,प्रदीप राणा ,सरदार अर्जुन सिंह, बोबी कपूर, पारस शर्मा ,रामपाल कश्यप ,महेंद्र बैरागी ,अमित बंसल ,पंकज गुप्ता , कल्लू ठेकेदार, मोनू कामरा ,अशोक मेहता ,नरेश मेहता ,कुलदीप मल्होत्रा ,दीपक बरेजा, देवेंद्र मिश्रा, कुलदीप राणा ,साधुराम जांगड़ा ,डॉक्टर प्रेम सागर शर्मा,अनीता राणा, सुमन ,दुर्गा शर्मा, शिवानी शर्मा,पुनम, गीता,सीता व सैकड़ो की संख्या में अन्य कॉलोनी वासी मौजूद रहे

Comments