Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के छाजपुर सब डिवीजन में कार्यरत सीए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के बापौली क्षेत्र में उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के छाजपुर सब डिवीजन में कार्यरत सी ए सतबीर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साढ़े 5 लाख रुपए के बिजली बिल को ठीक करने की एवज में आरोपी सतवीर द्वारा पैसे की मांग की गई थी।
पीड़ित फैक्ट्री संचालक द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को  शिकायत दी गई थी।
मामले की जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया की फैक्ट्री संचालक का बिजली बिल साढे 5 लाख रुपए आया। शिकायतकर्ता की बापौली क्षेत्र में एक ही फैक्ट्री है उसका दावा है कि पहले कभी भी कितना बिल नहीं आया अब इतना बिल कैसे आ गया।
बिल ठीक करने के लिए उसने उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। बिल  संबंधी सभी कार्यों की जिम्मेदारी बिजली निगम के चार्टर्ड अकाउंटेंट सतबीर के पास थी। उसने पीड़ित से बिल ठीक  करने के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की। पीड़ित ने रिश्वत के रुपए न देकर मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दे  दी।
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने  ट्रैप लगाकर रिश्वत मांगने के आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आगामी कार्यवाही में जुट गई है।

Comments