एनसीबी प्रमुख ओपी सिंह के दिशानिर्देशों से नशे के विरुद्ध अभियान
-प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस के जन्मदिवस पर किया नमन
-चालक प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्परिणाम गिनवाए और कहा निर्भीक होकर 1933 पर दें गुप्त सूचनाएं
BOL PANIPAT । हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा पानीपत पहुंचे और नए बस अड्डे पर चालक प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों से परिचित करा उन्हें दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस की जयंती है। सबसे प्रथम हमें उन्हें नमन करते हैं। क्या उन्होंने कभी सोचा होगा कि भारत में नशे की समस्या भयंकर होगी? यह एक प्रश्न है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा एनसीबी का गठन केवल नशा मुक्त ड्रग फ्री हरियाणा करने के लिए किया गया है। ब्यूरो द्वारा वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चूका है जबकि वर्ष 2024 में 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को सलाखों का मार्ग दिखाया गया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक 1858 अभियोग अंकित करके 3051 अपराधियों को कारागार तक पहुँचाया गया है। इतना ही नहीं इस वर्ष नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख की संपत्ति जब्त की गयी है। उन्होंने आगे बताया कि नशे को समूल नष्ट करने के लिए दूसरा कार्य जागरूकता का किया जा रहा है ताकि कोई व्यक्ति नशे की दलदल में न चला जाए। इसीलिए जागरूकता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गुप्त सूचनाएं 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए 9050891508 पर देकर एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निर्वहन करें। कार्यक्रम के अंत में शपथ दिलवाई।

Comments