एक्टिवा चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद
BOL PANIPAT , 30 मई : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 25 स्थित उझा मोड़ पर एक युवक को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान स्टोंडी करनाल हाल बाबरपुर मंडी निवासी अक्षय के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक उझा गांव की और से एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर 25 स्थित उझा मोड़ की तरफ आ रहा है। एक्टिवा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए उझा मोड़ पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात उझा की और से एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने एक्टिवा को नाका पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अक्षय पुत्र रामचंद्र निवासी स्टोंडी करनाल हाल बाबरपुर मंडी के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक्टिवा बतरा कॉलोनी में 25 मई को दिन में घर के बाहर गली से चोरी करना स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में बतरा कॉलोनी निवासी महेश्वर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने उक्त एक्टिवा चोरी की। शुक्रवार को वह चोरी की एक्टिवा को बेचने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी अक्षय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments