अतिक्रमण के खिलाफ पानीपत जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी.
सनौली रोड पर दोबारा से अतिक्रमण की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस टीम ने पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया.
52 वाहनों के किए चालान
BOL PANIPAT : 12 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सातवें दिन शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस टीम ने दौबारा से सनौली रोड पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाकर फुटपाथ को खाली करवाया।

ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा वीरवार को सनौली रोड से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई थी की वे दौबारा से फुटपाथ व सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। शुक्रवार को सनौली रोड पर फिर से दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने फुटपाथ व सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर शहर यातयात इस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने टीम के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाकर सभी दुकानदारों को हिदायत दी वे अपनी दुकान की हद तक ही सामान रखे। इस दौरान फुटपाथ व सड़क पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से खड़े 52 वाहनों के चालान भी किये गए व अतिक्रमण कर रखे फ्लेक्स बोर्ड इत्यादि सामान को जब्त किया गया।
यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी ने कहा कि अतिक्रमण से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि फुटपाथ व सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। शहर को जाम मुक्त करने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

Comments