राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में कैम्पस प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT :2 अप्रैल। मंगलवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में वीपरो हाईड्रो इलेक्ट्रिक प्राईवेट लिमटेड, याजाकी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड , आईसीन ऑटो मॉटिव हरियाणा प्राईवेट लिमिटेड कांटिनेंटल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट अभियान का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव ने हिस्सा लिया।

जिसमें 51 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव नरवाल और प्लेसमेंट अधिकारी जसबीर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, वसीम, वतन, संदीप कुमार मोर्या, विकास आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने कहा कि इन अभियानों से बच्चों को रोजगार तो मिलता ही है साथ ही साथ दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है और उनका हौसला बढ़ता है।

Comments