जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT, 28 अप्रैल। हरियाणा सरकार के बड़े कर्यक्रम के तहत जिले व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा रूचिपूर्वक समाधान किया जा रहा है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस निर्णय लें।
उपायुक्त ने बताया कि जो समस्याएं समाधान शिविर में पहुंच रही है उनमें इस मुहिम का साफ असर दिखाई पड़ रहा है व इसमें प्रशासन को अच्छी खासी सफलता मिल रही है। नागरिक समाधान शिविर में नि:संकोच होकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं व उनका समाधान करवा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे दो घंटे समर्पित भाव से देते हैं। नागरिकों को भी अधिकारियों के सम्पर्ण व प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए।
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम ब्रहमप्रकाश ने कहा कि जनता समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान चुनौतीपूर्ण कार्य जरूर है लेकिन इसमें व्यक्तिगत रूचि लेकर इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आम जन की समस्याओं का समाधान हो रहा है उससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव की झलक साफ दिखाई पड़ रही है।
जनता समाधान शिविर में उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने पुलिस विभाग से जुड़ी अनक समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस थाना अध्यक्षों को समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उन्हें रूचि लेनी होगी तभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा समय देने के पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
सोमवार को जनता समाधान शिविर में जिले के नागरिकों ने पैंशन, फैमिली आईडी में इनकम कम करवाने, आधारकार्ड व पुलिस विभाग से जुड़ी 37 समस्याएं दी। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में जिला परिषद मुख्यकार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण ने सभी विभागों की समस्याओं की समीक्षा की व संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।
समाधान शिविर में पहुंचे प्रार्थी सतबीर सिंह वासी गीता कॉलोनी ने अपने मकान का बिजली का बिल ठीक करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एक अन्य प्रार्थी समीराम ने प्रशासन से ब्याज और बिजली बिल माफ करवाने की प्रार्थना की। इसी विभाग से जुड़ी एक अन्य शिकायत में राजपती वासी जलमाना ने घरेलु बिजली क्नैक्शन दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। रोहित वासी खलीला माजरा ने खेत के लिए बिजली क्नैक्शन दिलवाने की प्रार्थना प्रशासन से की। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना व बिजली विभाग के एस.ई. को जांच के आदेश दिए।
प्रार्थी कप्तान वासी काबड़ी ने बीपीएल कार्ड चालू करवाने का अनुरोध प्रशासन से किया। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। प्रार्थी साजिदा वासी डाडौला ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने की अर्जी दी। उपायुक्त ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को जांच के आदेश दिए। एक अन्य प्रार्थी सकीला ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।
प्रार्थी रणधीर, कर्मवीर, रोहताश, राजेश ने गांव पलड़ी में तालाब पर टीवल लगवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी प्रितम कौर ने विधवा पैंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।
इस मौके पर सीटीएम टिनू पोशवाल,पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स , डीटीओ हजारा सिंह, डिप्टी सीएमओ दिव्य साहनी,एलडीएम राजकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जनस्वाथ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल,कृषि विभाग के सहायक सुधीर , खेल प्रशिक्षक सुषमा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आरओ भूपेंद्र चहल, पुलिस कैप्लेंड अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से संजीव शर्मा व जौगिन्द्र मौजूद रहे।

Comments