Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र पूरी तरह से भरकर करवाएं जमा: निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ब्रहम प्रकाश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 10, 2024 Tags: , , , , ,

-सम्बन्धित अधिकारी उम्मीदवार के नामांकन पत्र को देखे बारीकी से: एसडीएम ब्रहम प्रकाश

-उम्मीदवार चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों की करें पालना: रिटर्निंग अधिकारी

BOL PANIPAT , 10 सितम्बर। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रहम प्रकाश ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव- 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी नामांकन प्रक्रिया को बारीकी से देखें और चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सुनिश्चित करें।
  रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ने मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के सम्पन्न होने उपरान्त अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी व उम्मीदवार चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना नहीं होने दी जाएगी, अगर कोई व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए आए उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र पूरी तरह से भरकर जमा करवाएं। किसी प्रत्याशी ने विगत दस वर्षों में सरकारी आवास का इस्तेमाल किया है तो उसे टेलीफोन, बिजली, पानी व घर के किराए का नो ड्यूज सर्टिफिकेट देना होगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के शपथ-पत्र में सभी कॉलम भरे होने चाहिए। किसी कॉलम को खाली नहीं छोड़ा जाएगा। एक उम्मीदवार नामांकन के समय चार लोगों को नोमिनेशन कक्ष में साथ ला सकता है, इससे अधिक व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार तीन वाहन साथ ला सकता है, वे भी एसडीएम कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर रहेंगे। उम्मीदवार अपने फार्म को जमा करवाने से पहले एक बार उसे अच्छी तरह चेक कर लें, जिससे कि कोई त्रुटि उसमें ना रह जाए।
उन्होंने स्वयं नामांकन दाखिल करने के लिए लगाए गए प्रत्येक डेस्क पर जाकर बारिकी से जांच की और अधिकारियों/कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांकन दाखिल करने आए प्रत्याशी को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दाखिल किए जाने वाले फार्म को अच्छी तरह से जांच ले कि उसमें प्रत्याशी से सम्बंधित जानकारी सही एवं साफ-सुथरी भरी गई है या नहीं।

Comments