Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


सडक़ों के रख-रखाव और उनसे सम्बंधित कार्य जल्द से जल्द पूरा करें संबंधित अधिकारी  : एडीसी वीना हुड्डा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 फरवरी। सडक़ सुरक्षा सप्ताह से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी वीना हुड्डा ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के रख-रखाव और उनसे सम्बंधित कार्य जल्द से जल्द पूरा करें क्योंकि मौसम में बदलाव आ गया है और काम करने में परेशानी भी नही होगी।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला के राष्ट्रीय और राज्य मार्गो पर जितने भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें ठीक करें और चिन्हित भी करें। उन्होंने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण की समस्या को कम करने का प्रयास करें। उन्होंने सभी दुकानदारों से भी अपील की कि वे बाजारों में अतिक्रमण ना करें इससे आमजन परेशान होता है।

उन्होंने सभी लोगों से भी अपील की कि वे सुरक्षित ड्राईविंग के लिए सडक़ सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें। सीट बैल् पहने और दूसरे लोगों को भी प्रोत्साहित करें। ड्राईविंग  के समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें। इस मौके पर एसडीएम विरेन्द्र कुमार ढुल, डीटीओ भारती, डीएसपी संदीप कुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments