16 पेटी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब सहित कार सवार तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT:29 जुलाई 2023 , थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए सिवाह के नजदीक जीटी रोड सर्विस लाइन पर नाकाबंदी कर एक कार सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। कार से 16 पेटी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान देवेंद्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी आटा के रूप में हुई है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना की एक टीम शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान पसीना कला मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड सर्विस लाइन पर एक बीट कार पानीपत की और से आ रही है। कार में अवैध शराब होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सिवाह पेट्रोल पंप के नजदीक जीटी रोड सर्विस लाइन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पानीपत की और से एक बीट कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रूकवाकर ड्राईवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान देवेंद्र पुत्र वेदप्रकाश निवासी आटा के रूप में बताई। कार की तलाशी लेने पर अवैध 14 पेटी देसी शराब व 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी युवक कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ वह अवैध शराब को चौटाला रोड पर तस्करी करने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस टीम ने बरामद अवैध शराब सहित कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments