Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बस ऑपरेटर से अवैध वसूली का मामला : कई आरोपी फरार चल रहे है.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : मनोज उर्फ बाबा थाना किला में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में फरार चल रहा है। हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से आरोपी पर 15 हजार रूपए का इनाम फरवरी 2022 में घोषित किया गया था।

आरोपी मनोज उर्फ बाबा निवासी उग्राखेड़ी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देना, मारपीट एवं जबरन वसूली की वारदातों के संबंध में जिला के विभिन्न थाना में 5 मुकदमे दर्ज है। वही आरोपी को हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा भी हो चुकी है। माननीय उच्च न्यायालय से आरोपी बेल पर आया हुआ है । आरोपी सज़ायाफ्ता अपराधी है।

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में जबरन वसूली सहित विभिन्न के तहत एक मामला थाना किला में व वर्ष 2022 में एक मामला थाना सैक्टर 13/17 में दर्ज हुआ है। आरोपी दोनों ही मामलों में फरार चल रहा है। थाना किला में दर्ज मामले के संबंध में आरोपी पर 15 हजार का ईनाम घोषित है।

थाना किला में दर्ज निम्न मामलें में है आरोपी पर 15 हजार का इनाम

24 दिसम्बर को थाना किला में शाहनवाज निवासी ललियान मेरठ उतर प्रदेश ने शिकायत देकर बताया था की उसने पानीपत में संजय चौक के पास साहिल ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस किया हुआ है, जो उसका बस ट्रांस्पोर्ट से संबधित काम है। 20 दिसम्बर को उसकी एक बस नूरवाला पहुंची तो दीपू, मनोज बाबा व उतर प्रदेश निवासी महबूब, सलीम व इनके गिरोह के 7/8 सदस्यों ने बस पर तैनात स्टाफ के सिर पर राईफल रखकर जोर दिया की मालिक को बुलाओ, फोन पर बात हुई की मनोज बाबा के डेरे पर मनोज बाबा से मिले। आरोपी हर रोज पिस्टल दिखाकर बस स्टाफ से जबरन फिरौती ले जाते है। फिरौती ना देने पर आरोपित बस स्टाफ के साथ मारपीट करते है।

शिकायत में शाहनवाज ने ये भी बताया की महबूब उतर प्रदेश के बुलंद शहर का नामी गैंगस्टर है वह पानीपत में दीपू, मनोज बाबा व अन्य साथियों के साथ मिलकर मनोज बाबा के नाम से उसको व उसके स्टाफ को धमकी देकर अवैध वसूली करते है। ना देने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते है। मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट सहित अवैध वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

मामले में आरोपी दीपक उर्फ दीपू निवासी बाल्मिकी बस्ती गीता कॉलोनी नुरवाला, पवन उर्फ खुंडिया निवासी खोतपुरा, सुरजभान उर्फ भानू निवासी उग्राखेड़ी पानीपत व बिजेंद्र निवासी कोहंड करनाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही आरोपी मनोज बाबा सहित कई आरोपी फरार चल रहे है।

Comments