Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


-नेशनल व स्टेट हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6 वाहन चालकों पर केस दर्ज

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 सितंबर 2024, नेशनल व स्टेट हाईवे पर घटित हो रहें सड़क हादसों को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा व नियमों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह की और से गत दिनों जिला यातायात पुलिस के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है।
यातायात पुलिस द्वारा नेशनल व स्टेट हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लंघ करने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। अभियान के तहत छठे दिन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लापरवाही व गलत लेन में वाहन चलाते पाए जाने पर 3 ट्रक व 3 केंटर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि हाइवे पर भारी वाहन चालकों द्वारा लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने और सड़क पर बिना वजह खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला पानीपत यातायात पुलिस द्वारा नेशनल व स्टेट हाईवे पर सड़क हादसों से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकने तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर यह कदम उठाया गया है। बीते 6 दिन के दौरान 27 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।

अकसर देखने में आता है कि हाईवे पर ज्यादातर हादसें भारी वाहनों की वजह से होते हैं। इन हादसों में काफी लोगों की जान चली जाती है और अनेक व्यक्ति अपाहिज हो जाते हैं। जिला में अब स्टेट व नेशनल हाइवें पर चलने वाले ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को पूरी तरह बाईं ओर की तरफ निर्धारित लेन में चलना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उक्त चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments