आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय के एनसीसी और एनएसएस के केडेट्स ने तिरंगा रैली में भाग लिया गया.
BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2013 में जीटी रोड स्थित आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय के एनसीसी और एनएसएस के केडेट्स ने तिरंगा रैली में भाग लिया गया | यह तिरंगा रेली आई बी कॉलेज से प्रारम्भ होकर फ़तेहपुरी चौक पहुंची , फतेहपुरी चौक से बाज़ार की तरफ होते हुए लाल बत्ती से होकर दोबारा कॉलेज पहुंची | कॉलेज के प्रचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया | इस रैली में संजय भाटिया, सांसद और पानीपत (शहरी) विधायक प्रमोद विजय जी ने भी हिस्सा लिया |कॉलेज से लगभग 60 कडेट्स ने इस रेली में हिस्सा लिया | रैली में देश भक्ति के गीतों तथा नारों ने सभी के अंदर देश के की प्रति जज्बा भर दिया |”वंदे मातरम” के नारों के साथ ये रैली आगे बढ़ती है | इस रैली के आयोजन में NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, NSS अधिकारी डॉ जोगेश, प्रो.मंजली व प्रो.शीला मलिक महत्वपूर्ण योगदान रहा |

Comments