Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मां-बाप व गुरु से अच्छा कोई और नहीं हो सकता : डॉ. अजय कुमार गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रामेश्वर दास और डॉ. किरण मदान के निर्देशन में किया गया।यह कार्यक्रम मुख्यतः विद्यार्थियों को महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों , संरचनाओं व पाठ्यक्रम से अवगत कराने के लिए आयोजित किया जाता है । यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष सत्र के आरंभ में आयोजित किया जाता है जो विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है । इस कार्यक्रम में कला संकाय की सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की साथ ही महाविद्यालय में परीक्षा संबंधित व अन्य कार्यकलापों से संबंधित जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने किया उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ज्ञान हमें प्रकाश की ओर ले जाता है प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से अवगत कराते हुए कहा कि मां-बाप व गुरु से अच्छा कोई ओर नहीं हो सकता यह आपके जीवन में सबसे अच्छे मार्गदर्शक हैं ।उप प्राचार्या प्रोफेसर रंजना शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए  कहा कि अनुशासित जीवन ही उन्नति प्राप्त करता है ।डॉ.सुनित शर्मा ने परीक्षा संबंधित मापदंडों से विद्यार्थियों को अवगत कराया । पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान का महत्वपूर्ण अंग है पुस्तकों के अध्ययन से हमारा ज्ञानवर्धन होता है इसकी जानकारी डॉक्टर प्रवीण ने विद्यार्थियों को दी ।प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेंस जिसमें महाविद्यालय में आने वाली कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों की प्लेसमेंट और समय सारणी से संबंधित जानकारी डॉ. अर्पणा गर्ग ने दी ।एनसीसी से संबंधित जानकारी डॉक्टर राजेश ने और एन.एस.एस से संबंधित जानकारी डॉक्टर जोगेश ने विद्यार्थियों को दी कि किस तरह से नए विद्यार्थी एनसीसी और एन एस एस में भाग ले सकते हैं महाविद्यालय में होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे नृत्य ,गायन इत्यादि से संबंधित जानकारी डॉक्टर निधान सिंह ने विद्यार्थियों को दी । प्रथम सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रोफेसर कनक शर्मा ने दी ।कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर निधि मल्होत्रा ने किया ।कार्यक्रम में आर्ट्स विभाग से डॉ. शशि प्रभा ,डॉ. नीलम ,डॉ. पूनम मदान ,डॉ. सीमा, डॉ.सुनीता, डॉ. निधि मल्होत्रा  व कला संकाय  से संबंधित अन्य  प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments