BOL PANIPAT : एम डी कॉलेज छाजपुर पानीपत (A unit of PKG Group) छाजपुर, पानीपत के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट घोषित हुआ। सभी छात्रों का अति उत्तम रिजल्ट रहा। खासकर गणित के विषय में सभी छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉलेज के रजिस्ट्रार दीपक शर्मा और रेखा गिरी मैडम ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और अन्य छात्र/छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा। प्रिंसिपल , सुरेश जांगड़ा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसा ही परिणाम लाने को कहा। कॉलेज की ऍम डी गीता जैन ने सभी स्टाफ मेंबर्स और स्टूडेंट्स को बधाई दी और…
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के लिए अंग्रेजी में कविता अनुवाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपना साहस एवं आत्मविश्वास दिखाया। बच्चों ने भूकम्प एवं बढ़ती महंगाई नामक कविता पर अति सुंदर विचार रखें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने कहा कि कविता अभिव्यक्ति का एक रूप है। विभागाध्यक्षा प्रो नीलम दहिया ने कहा कि दुनिया की खूबसूरती को बयां करने के लिए कविता से बेहतर कोई माध्यम नहीं है। इस मौके पर प्रो नीलम दहिया ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. स्माइली ने करवाया। इस प्रतियोगिता में चेष्ठा प्रथम स्थान कमलजीत कौर द्वितीय एवं पूजा ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। अंत में कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने अंग्रेजी विभाग के सदस्यों को बधाई दी। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा के निर्देशन में विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय मिलेट प्रोडक्टस कार्यशाला के माध्यम से महाविद्यालय में छात्र छात्राओं व प्राध्यापकों को मिलेटस आहार में शामिल करने के बारे में जागरूक किया गया.इस कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग के अभिभाषण से हुआ। उन्होंने रागी, जौ, ज्वार, बाजरा, ओट्स के महत्व के बारे में बताया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह इस विषय को अपनाकर अपने व अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ एन्टरप्रेन्योर के क्षेत्र में भी कुछ नया कर सकते हैं। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका डॉ. रजनी गोयल ने विद्यार्थियों को जौ, ज्वार, बाजरा, रागी व ओट्स से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन- रागी ब्रैड, रागी, मफिनस, रागी इडली, प्लेन व स्टफ्ड चपाती, चिला, बाजरा चाकलेट्स बनाने सिखाए तथा मोटे अनाज की पौष्टिकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विभागाध्यक्षा व कार्यशाला की मुख्य संयोजिका डॉ. सीमा ने बताया कि कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अंर्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के उपलक्ष में मिलेट्स की पौष्टिकता के बारे में सभी को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को निम्न अनाज में गिना जाता है। लेकिन यह प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर एन्टीऑक्सीडैन्ट से भरपूर होते हैं। सप्ताह में कम से कम दो दिन इन्हें गेहूं की जगह अवश्य अपने आहार में शामिल करें। रागी को बहुत ही पौष्टिकता अनाज माना जाता है। 100gm रागी में 344mg कैल्शियम और 3.9mg आयरन होता है जो किसी भी अन्य अनाज केवल बाजरा को जोड़कर बहुत ज्यादा है। हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाने में भी रागी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें लाइसिन, मिथीयोविन, अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है। कार्यक्रम को सफलता में गृह विभाग से सहायक प्राध्यापिका अंशिका का सहयोग सराहनीय रहा | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन्हें घर से ही बनाकर बेच सकते हैं आज डिजिटल युग है किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उपप्राचार्या…