गणित के विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी.ए . द्वितीय वर्ष के गणित के विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा के 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का विषय “सीक्वेंस” रहा। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है और वे विषय के गहन अध्ययन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे शिक्षण कौशल का विकास होता है। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की निकिता ने प्रथम , नैंसी और शिक्षा ने द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रो. शिवानी और प्रो. दीपाली ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। गतिविधि का संचालन प्रो. कीर्ति ने किया |

Comments