BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय पानीपत में हिंदी विभाग के तत्वावधान में बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें छवि ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय व हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागीं विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना को विकसित किया जा सकता है । विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थी किसी विषय की व्यापक और विशिष्ट समझ हासिल करने में सक्षम हो जाते हैं। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान, क्षमता व कौशल में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. शशि प्रभा व डॉ. सुनीता ढांडा द्वारा वहन की गई । कार्यक्रम का संचालन प्रो. रितु द्वारा किया गया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया गया।आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद जैसे महान पुरुष के आदर्शों एवं विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। स्वामी विवेकानन्द भारत के सच्चे रत्नों में से एक है, उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन …