Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में प्रो. अजय पाल सिंह व प्रो. शिक्षा द्वारा बी.कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय ऑनलाइन एजुकेशन VS ऑफलाइन एजुकेशन था | इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा कोरोना  काल के दौरान ली गई ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित विचारों को साझा करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.  अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनको बधाई दी और कहा कि इस तरह की गतिविधियां शिक्षक अधिगम प्रक्रिया को सफल व रोचक बनाती है | उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करने के लिए विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए | विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने भी विद्यार्थियों की क्रियाओं की सराहना की | इस प्रतियोगिता में अनूप सिंह व कनिका ने प्रथम, हरीश व दीपा ने  द्वितीय एवं रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निकल कर बाहर आती है साथ ही उनको वास्तविक जीवन से अवगत कराया जाता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी.कॉम तृतीय वर्ष के मेंटर प्रो. अजय पाल सिंह एवं शिखा  द्वारा किया गया।

Comments