30 दिवसीय टैली सर्टिफिकेट कोर्स के सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 दिवसीय टैली सर्टिफिकेट कोर्स के सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इस समारोह का शुभारंभ कालेज कि उप प्राचार्य डॉ.मोहम्मद इशाक ,वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा , कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय पाल सिंह , प्रोफेसर माधवी व ईनोवेटिव कंप्यूटर अकैडमी पानीपत से दीपांशु ग्रोवर द्वारा किया गया | कॉलेज कि उप प्राचार्य ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है इस बदलते हुए परिवेश में नए नए कौशल की जानकारी होना जरूरी है | टैली कोर्स एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा विद्यार्थियों के लिए भविष्य में रोजगार के विभिन्न अवसरों में बढ़ोतरी होती है ।इस अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के प्रयोग से एकाउंटिंग गतिविधियों को बहुत विस्तृत व व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकता है। | इस अवसर पर दीपांशु ग्रोवर ने कहा कि आईबी कॉलेज पानीपत में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर पूरा जोर दिया जा रहा है, इसलिए कॉमर्स डिपार्टमेंट हर साल टैली सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन करता है | टैली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आप को रोजगार दिलाने में भी पूरी सहायता करेगी | टैली कोर्स के संयोजक वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने कहा कि आज के इस वातावरण में प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को उसी हिसाब से अपने आप को भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए | कोर्स को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कमेटी के मेंबर प्रोफेसर सुखजिंदर, प्रोफेसर रितिका जताना और प्रोफेसर पूजा डूडेजा के द्वारा इस सर्टिफिकेट कोर्स को सफल बनाने में किए गए योगदान की सराहना की । उन्होंने कहा कि इस सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को टैली की थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है | जिसका प्रयोग आजकल सभी मध्यम व बड़े उद्योगों में किया जाता है। इस कोर्स के माध्यम से भविष्य में आसानी से बैंक और अकाउंटिंग के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. पूजा डूडेजा द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. रितिका जताना और प्रो. सुखजिंदर का मुख्य योगदान रहा । इस इस अवसर पर प्रो. माधवी , प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा ,प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. प्रोफेसर विनीता बिमला उपस्थित रहे।

Comments