BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में क्लास गतिविधि के अंतर्गत बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा मुंशी प्रेम चन्द की कहानियों की वर्तमान प्रासंगिकता पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन डॉ. शर्मिला यादव के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें निर्धारित विषय इस प्रकार से रहे स्त्री विमर्श, दलित विमर्श, अनमेल विवाह, विधवा विवाह, छुआछूत, दहेज प्रथा, देवदासी प्रथा, कृषक जीवन का दयनीय स्थिति का चित्रण, सामाजिक विषमता, आर्थिक शोषण इत्यादि। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा है कि शिक्षा के साथ साथ मानवीय…