Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.पीजी महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग एन.एस.एस. एन.सी.सी. एवं संस्कारशाला क्लब के द्वारा जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी के द्वारा की गई । तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने अनेक जगह पर पौधे लगाए । कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना 13 अप्रैल 1919 में अमृतसर में हुई जिसमें अनेक निर्दोष लोग ब्रिटिश की गोली से मारे गए, अनेक लोग उनकी गोलियों से बचने के लिए कुएं में कूद पड़े, बहुत से लोग इस घटना में शहीद हुए । उन्ही शहीदों को नमन करने के लिए यह दिन बरसी के रूप में मनाया जाता है । शारीरिक शिक्षा विभाग एवं एनसीसी के संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि यह दिवस काले दिवस के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस दिन बहुत से बेगुनाह लोगों की हत्या कर दी गई थी ।  इसलिए भारतीय इतिहास में यह एक कलंकित घटना है। एनएसएस संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि अमृतसर के जलियांवाला बाग में जब एक भीड़ शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठे हुई थी तो ब्रिटिश सरकार ने उन पर अचानक से गोली बारी कर दी थी। इसलिए यह घटना भारतीय इतिहास में जलियांवाला बाग हत्याकांड के नाम से जानी जाती है । संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रोफेसर अश्विनी गुप्ता ने कहा कि हमें उन शहीदों को नमन करने के लिए अनेक अच्छे कार्य करने चाहिए इसलिए हमारे कॉलेज में यह दिन वृक्षारोपण के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण, डॉ. निधान सिंह, डॉ. परवीन कुमार, प्रो. पवन कुमार, प्रो. विनय भारती, प्रो. नीतू मनोचा और टिंकू कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Comments