Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका में सी.बी.एस.ई ‘पाइथन बेसिक’ पर कार्यशाला का किया आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 13, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका स्कूल, पानीपत में ‘पाइथन बेसिक’ पर क्षमता निर्माण आयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न स्कूलों से शिक्षकों ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रायोगिक और लिखित गतिविधियों के माध्यम से पाइथन की बुनियादी बातें सीखी । प्रशिक्षक मिस गुंजन और मिस सीमा ने प्रतिभागियों को आगे के अभ्यास एवं सीखने के लिए ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी दी । इस प्रकार से सी.बी.एस.ई ‘पाइथन बेसिक’ कार्यक्रम सभी के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा । कार्यक्रम में बीच-बीच में नाश्ता, लंच और जलपान की अच्छी व्यवस्था थी । 

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने कार्यशाला की और विशेषज्ञों की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करते रहेंगे । 

वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, शिक्षकगण सबने इस कार्यशाला की सराहना की ।

Comments