Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की फुटबॉल टीम (लड़के की टीम ने)जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 30, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की फुटबॉल टीम(लड़कों की टीम) ने दिनांक 30 अगस्त 2024 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा दिनांक 27-30 अगस्त 2024 को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवाह में आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत स्कूल की U-17 की फुटबॉल टीम (लड़कों की टीम) प्रथम स्थान पर एवं U-14 की फुटबॉल टीम (लड़कों की टीम) द्वितीय स्थान पर रही। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत एवं लगन से स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी और प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं बल्कि दैनिक अभ्यास को प्रदर्शित करता है। स्कूल परिसर में दैनिक क्रियाकलापों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। टीम के सभी खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं। भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता में यह उपलब्धि नींव का पत्थर सिद्ध होगी। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने खेल विभाग एवं बच्चों की मेहनत को दिया। उन्होंने यह भी बताया कि 1 से 3 सितंबर 2024 को U-14 फुटबॉल प्रतियोगिता (लड़कों की)  राज्य स्तरीय खेल डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किए जाएँगे। राज्य स्तरीय खेलों में इसी प्रकार उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को को अपना शुभाशीष दिया।

Comments