Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


-शैली ओबरॉय के मेयर बनने पर पानीपत में आप जिला कार्यालय पर लड्डू बांटकर मनाई खुशी

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,22 फरवरी।  दिल्ली एमसीडी के मेयर के बुधवार को हुए चुनाव में आप की डा. शैली ओबराय 150 वोट लेकर मेयर बनी है और उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। वहीं आप की डा.शैली ओबरॉय के दिल्ली एमसीडी की मेयर बनने पर पानीपत जिला के आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप के सनौली रोड स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को दोपहर बाद कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी गई। इस मौके पर आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुखबीर सिंह मलिक और पूर्व जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के दखल के बाद दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव हुआ है और लोकतंत्र की जीत हुई है। हालांकि भाजपा ने तीन बार मेयर का चुनाव स्थगित करवाया गया और आप के पार्षदों को प्रलोभन देने के पूरे प्रयास किये गये। लेकिन आप के निष्ठावान व ईमानदार पार्षद एकजुट रहे और भाजपा के सारे मनसुबे फेल साबित हुए। आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी में आप को बहुमत दिया था पर भाजपा मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही थी, जबकि भाजपा के पास तो बहुमत भी नहीं था। डॉ. शैली ओबरॉय के मेयर बनने से दिल्ली में आम आदमी की जीत हुई है और इसी तरह से पानीपत में नगर निगम के होने वाले चुनाव में आप की जीत होगी। इस मौके पर देवेंद्र सलूजा, मनमोहन सिंह, राजेंद्र राठी, राजेश , रवि गोस्वामी, रेनू राणा, राजकुमार मुंडे, कृष्ण मालिक, राजीव कंसल,दीपक बग्गा,वीरेंद्र आर्य, महेंद्र भालसी आदि कार्यर्ता मौजूद रहे।

Comments