एक दर्जन से अधिक औषधिय पौधे बॉटनिकल गार्डन में रोपित करके अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
BOL PANIPAT : देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत में आज एक दर्जन से अधिक औषधिय पौधे बॉटनिकल गार्डन में रोपित करके अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन इको क्लब व बॉटनिकल गार्डन प्रभारी प्रोफेसर दलजीत कुमार ने किया।प्रोफेसर दलजीत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस घर व समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह घर व समाज स्वर्ग के समान है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान देने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया।डॉ शशिकांता,डॉ सोनिया, डॉ ब्रजेश बराड़,डॉ शशिबाला, अनिल माली, रितेश माली, इको क्लब के पर्यावरण प्रहरी भारत व प्रिंस के सहयोग से एक दर्जन से अधिक औषधिय पौधे हींग,नागफनी,तेजपत्ता, अजवाइन, मोगरा,स्नेकफ्लावर, कनाडियन एलोवेरा,पान की बेल,लिली आदि रोपित किए गए।
ये औषधिय पौधे डॉ शशिकांता व डॉ सोनिया ने महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन के लिए भेंट किए।डॉ शशिकांता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए सम्मान का दिन है जिस प्रकार एक महिला बच्चों को समान रूप से स्नेह करती है ठीक उसी प्रकार पौधे भी हम सबको एक समान ऑक्सीजन रूपी प्राण वायु प्रदान करते हैं।डॉ सोनिया ने कहा कि आज का दिन महिलाओं लिए विशेष दिन है अतः सभी को ऐसे दिनों पर पौधारोपण करना चाहिए।
इको क्लब प्रभारी प्रोफेसर दलजीत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई देंते हुए महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन के लिए डॉ शशिकांता व डॉ सोनिया का औषधिय पौधे भेंट करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments