विद्यार्थियों को मिट्टी संरक्षण के प्रति किया जागरूक
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ईशा फाउंडेशन के द्वारा मिट्टी बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका संचालन संगठन की कार्यकत्री मिस गरिमा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया की ईशा फाउंडेशन सद्गुरु जग्गी वासुदेव के नेतृत्व में कई वर्षों से पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। मिस गरिमा ने मिट्टी का महत्व बताते हुए कहा कि मिट्टी हमारी एक विरासत है जो पीढ़ी दर पीढ़ी मनुष्य व अन्य जीव-जंतुओं के जीवन का पालन-पोषण कर रही है इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हम मिट्टी की रक्षा करें ताकि हमारा जीवन भी बच सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को गीत, कविता और कला के माध्यम से लोगों को मिट्टी की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने मिट्टी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा जिसमें वह 5 जून 22 को उन्हें सौंपेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने मिस गरिमा का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को भी इस अभियान में अपना सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि इस धरती को रहने योग्य बनाने और अपने जीवन को बचाने के लिए मिट्टी को बचाना अनिवार्य है।

Comments