Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


आम आदमी पार्टी की पंजाब में प्रचंड जीत पर मनाया गया जश्न

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी की पंजाब में प्रचंड जीत हुई 92 सीटें लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब मे कांग्रेस का किला ढ़हा दिया और आप की सुनामी में कांग्रेस,अकाली दल एवं भाजपा के बड़े-बड़े नेता अपना चुनाव हार गए.

पानीपत आम आदमी जिला कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं का ताता लगा रहा , खूब जश्न मनाया और मिठाई लड्डू बांटे ! इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा कि दिल्ली मे एक चौथाई सरकार चलाने के बाद आज पंजाब में पूर्ण रूप से स्वामित्व वाली सरकार आई है. पंजाब की जीत पंजाब के हर वर्ग के लोगो की जीत है. सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक एवं कोषाध्यक्ष अनु मलिक का पंजाब में सराहनीय कार्य करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
साथ में यह भी डिसाइड किया गया के एक विजय रथ यात्रा निकाली जाएगी जिस का संचालन राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता करेंगे।
रथ यात्रा सभी डिस्ट्रिक्ट में होती हुई सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी . पानीपत में यह रथयात्रा कल सुबह समालखा से चलकर समालखा शहर होकर पानीपत जीटी रोड लाल बत्ती चौक रामलाल चौक आठ मरला चौक जाटल रोड बाईपास होते हुए विनझोल तक जाएगी . उसके बाद यह इसराणा की तरफ चल पड़ेगी। जिला कार्यालय में जश्न में ढोल धमाके की थाप पर जमकर झूम कर नाचे कार्यकर्ता और एक-दूसरे को बधाइयां दी.
इस मौके पर अनिल शर्मा, कुलदीप शर्मा ,देवन सलूजा, राजकुमार मुंडे, हरीश सलूजा, इकबाल पानीपति, नीलम प्रणामी, आशीष जैन, राजीव कंसल, अनूप मलिक, मनमोहन सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा ,हरीश बजाज ,महेंद्र भालसी, कृष्ण मलिक, दविंदर बंसल और सभी कार्यकर्ता शामिल हुए.

Comments