परिवार पहचान पत्र से इंस्पेक्टर राज से छुटकारा: अर्चना
भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली कृष्णपुरा मंडल की बैठक।
BOL PANIPAT : 12 अप्रैल पानीपत, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता मे कृष्णपुरा मंडल की बैठक जिला कार्यालय सेक्टर 12 मे रखी गई। डॉ अर्चना ने सभी कार्यकर्ताओ को हरियाणा सरकार की परिवार पहचान की योजनाओ से अवगत करवाया डा अर्चना ने कहा की परिवार पहचान पत्र यीजान से इंस्पेक्ट्रि राज समाप्त होगा,घर बैठे सरकारी योजनाओ का लाभ मिलेगा,डा अर्चना ने बूथ समिति गठन के निर्देश दिये।
मंडल प्रभारी सुनील परढाणा ने सभी कार्यकर्ताओं को संभोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार से हमे बूथ समिति व पन्ना का गठन करना है। और साथ ही सभी मुख्य कार्यकर्ताओं को मत दाता सूची सौपी। मंडल अध्यक्ष सुनील कंसल ने कृष्णपुरा मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना देवी को नियुक्त किया।मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना देवी ने विश्वास दिलवाया है कि वो संगठन के प्रति अपना कार्य पूरी निष्ठा से करेगी। और जल्द से जल्द अपनी कार्यकरनी गठित करेगी।जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता को हरियाणा सरकार की योजनाओ से आमजन को अवगत करवाने के दिशा निर्देश दिये।
इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राजेश भारदवाज, बलवान सरोहा,सोहन पाल, सतीश सहगल, सतबीर रोड, भारती, प्रदीप गॉड, राजेंद्र सेन, राजेश शर्मा, धर्मबीर, मंथन शर्मा, राजबीर सिंह, जतिन, पवन शर्मा, रितिक, हेमंत, मेहर चंद, राहुल, वर्मा, वीरेंदर गांधी , जय किशन, धर्म पाल, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments