Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गुरूनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 30, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  30 अक्तूबर 2022,      गुरूद्वारा भाई लालो जी सिंह सभा, पटेल नगर, तहसील कैम्प, पानीपत द्वारा आज श्री गुरूनानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर वार्शिक अलौकिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें तहसील टाऊन की प्रमुख धार्मिक एक सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया । प्रभात फेरी के रूप में निकाले गए इस नगर कीर्तन में इलाके के प्रमुख गुरूद्वारों तथा मन्दिरों की प्रभात फेरियां शामिल हुईं । इनमें प्रमुख थी गुरूद्वारा श्री गुरूनानक द्वारा, श्री राम मन्दिर, श्री हनुमान मन्दिर फतेहपुरी चैक, गुरूद्वारा माया देवी जी, गुरूद्वारा फतेहपुरी, गुरूद्वारा बन्दा सिंह बहादर, गुरूद्वारा कलगीधर सिंह सभा, श्री हनुमान मन्दिर पटेल नगर, प्रेम मन्दिर पटेल नगर, प्राचीन षिव मन्दिर, राम नगर, प्रेम मन्दिर, पटेल नगर, गुरूद्वारा भाई केसर सिंह, गुरूद्वारा भाई लालो जी, गुरूद्वारा रामगड़िया सिंह सभा, स्त्री सत्संग सभा, गुरूद्वारा गुरू अर्जुन देव जी, पानीपत ।

     श्री गुरूग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए इस नगर कीर्तन की अगुवाई पाॅंच प्यारों ने की । नगर कीर्तन भाई लालो जी चैक पटेल नगर से सुबह सात बजे आरम्भ होकर तहसील टाऊन के मुख्य मार्गाें फतेहपुरी चैक, जट्टू चैक, भूल भुलैया चैंक, भावना चैक, दुश्यंत नगर, अशोक नगर, न्यू रमेष नगर, जवाहर नगर, भगत नगर और ग्रीन पार्क से होते हुए लगभग 1.00 बजे गुरूद्वारा भाई लालो जी में सम्पन्न हुआ । नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने लंगर के स्टाल लगाये हुए थे । नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरूद्वारा भाई लालो जी में लंगर लगाया गया ।     कौमी एकता के प्रतीक इस नगर कीर्तन का उद्देष्य श्री गुरूनानक देव जी के उन उपदेषों को याद दिलाना था जिसमें उन्होंने समस्त मानव जाति को एक ईश्वर की सन्तान बताते हुए सच की कमाई करने पर बल दिया था । वे एक निर्भीक एवं क्रान्किारी सन्त थे । जिन्होंने बेईमानी, रिश्वतखोरी, पाखंड तथा शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी । गुरू जी के उपदेश विश्व शांति और साम्प्रदायिक सदभावना के लिए हमेशा सार्थक रहेंगे । इस नगर कीर्तन में सभी धार्मिक संस्थाओं के सदस्य तथा प्रधान मौजूद थे ।  स. सुखविन्द्र सिंह, स. बलविन्द्र सिंह सग्गू, स. बलविन्द्र सिंह खालसा, स. अवतार सिंह, स. सुरेश मदान, स. परविन्द्र सिंह, स. सचियार सिंह, स. सुखवंत सिंह, स. अमर सिंह, स. तेज प्रताप सिंह, स. भूपेन्द्र सिंह आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे ।  

Comments