Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


महा संपर्क अभियान के तहत  प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लाभार्थियों से मिले : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 27, 2023 Tags: , , , ,

बोल पानीपत : 27 मई ,  प्रधानमंत्री मोदी किसी भी योजना को पूरी संवेदनशीलता से लागू करते है । महिलाओं को सम्मान देते हुए उज्जवला योजना,हर घर शौचालय,हर घर नल से जल ये  सब योजनाएं महिलाओं के जीवन को सुगम बनाने के लिए है। कोरोना काल में अस्सी करोड़ लोगों मुफ्त राशन देना उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है। जब विकसित देश भी कोरोना रोधी टीके मुफ्त में लगाने की तैयार नहीं थे तब मोदी  ने पूरे देश में  निःशुल्क टीकाकरण करवाया। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए के।
डा अर्चना ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता 20 जून से 30 जून तक चलने वाले महा संपर्क अभियान के दौरान घर घर जाकर लाभार्थियों से मिले । लोगो को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें ।
डा अर्चना ने कहा कि पानीपत जिले में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को निर्बाध लाभ मिल रहा है बैठक को संबोधित करते हुए लाभार्थी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक लक्ष्य है कि किसी प्रकार आम आदमी का जीवन सुगम बनाया जाए। सभी नीतियां इसी लक्ष्य को  केंद्रित करके लागू करते है। प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता महा संपर्क अभियान में घर घर जाकर लाभार्थियों से मिल उनके अनुभव जाने ।उनके जीवन में योजना का लाभ मिलने के बाद क्या बदलाव आया वो जाने । सुरेन्द्र ने कहा कि उनके सुझाव भी नोट कर संगठन को दे । बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशोर गहलोत ने की ।
बैठक में मुख्य रूप से  दीपक राणा चेयरमैन, चरणजीत राणा ददलाना,शमशेर राणा ददलाना,राजेश, आदि मौजूद रहे।

Comments