शुगर मिल के उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे हजारों किसान : ढांडा
BOL PANIPAT , 30 अप्रैल। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक महिपाल ढांडा 1 मई को पानीपत की नई शुगर मिल के उदघाटन कार्यक्रम के लिए किसानों को गांव गांवजाकर न्योता दे रहे हैं।
विधायक महिपाल ढांडा ने बताया कि उदघाटन कार्यक्रम किसानों की रैली होगी। इस कार्यक्रम ने हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पानीपत की बहुत लंबे समय से लंबित किसानों की इस मांग को माननीय मुख्यमंत्री ने पूरी करके क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह मिल न केवल हरियाणा की सबसे बड़ी शुगर मिल होगी बल्कि प्रदेश की सबसे अत्याधुनिक शुगर मिल होगी।
विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के उत्थान के लिए नित नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं, जिनसे किसानों का भला होगा।
और भी कई मांगें रखेंगे
विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मिल के उदघाटन कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की और भी कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी।

Comments