Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


सीईओ के निर्देश, मनरेगा कार्य सुबह 6 बजे से शुरू हों.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 26, 2026 Tags: , , , , , ,

लू से बचाव के लिए सख्ती. मजदूरों के लिए पानी व छाया हो अनिवार्य

BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं।
जिला परिषद सीईओ डॉ किरण ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यस्थलों पर मजदूरों को सुबह 6:00 बजे ही कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि दोपहर की भीषण गर्मी से बचाव किया जा सके।
डॉ. किरण ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों के मद्देनजर अनावश्यक रूप से दोपहर के समय बाहर काम करने से बचना जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों पर मजदूरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक एक घंटे के अंतराल पर घंटी बजाकर मजदूरों को पानी पीने के लिए ब्रेक दिया जाए, जिससे उन्हें लू से बचाया जा सके।
सीईओ ने बीडीपीओ को निर्देशित किया कि वे सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक मजदूरों को गांव स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाएं तथा उनकी मांग के अनुसार समयबद्ध तरीके से कार्य मुहैया कराएं।
विदित रहे कि
जिले में वर्तमान में 36 ग्राम पंचायतों में 202 मनरेगा कार्य चल रहे हैं, जिन पर लगभग 531 मजदूर कार्यरत हैं। इन कार्यों में आवास निर्माण, खेतों के रास्तों का निर्माण तथा तालाबों की खुदाई एवं नवीनीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

Comments


Leave a Reply