Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की बढ़ेगी आय: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 12, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT ,12 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजना लागू की है। सबसे पहले हरियाणा सरकार ने जमीनी स्तर पर इस योजना को लागू करने की पहल की। इसी के साथ हरियाणा ड्रैगन फ्रूट के लिए एक विशेष योजना शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है । ड्रैगन फ्रूट की बाजार में मांग और इससे होने वाली आमदनी को देखते हुए इस फल की खेती मुनाफे का सौदा है । बागों की स्थापना से पानी की भी बचत होगी और किसानों की आय में इजाफा होगा ।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि इस फ्रूट की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाए और उन्हें खेती में शुरूआती जरूरतों के लिए सब्सिडी आदि की व्यवस्था की जाए । उपायुक्त ने बताया कि इसी तर्ज पर हरियाणा में ड्रैगन फ्रूट के बाग के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के अनुदान का प्रावधान किया गया है, जिसमें पौधा रोपण के लिए 50 हजार रुपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम ( जाल प्रणाली ) के लिए 70 हजार रुपए प्रति एकड़ है । इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान की सुविधा का लाभ ले सकता है।

Comments