Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के  9 दिसंबर के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 16 नवम्बर। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का 9 दिसंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है, इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सजग हो गए है। शनिवार को  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन के लिए डीसी डॉक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल सैक्टर 13-17 ग्राउंड  में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आज ही तैयारियों में जुट जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार तक कार्यक्रम स्थल की सफाई व्यवस्था तथा ग्राउंड को समतल बनाने का काम पुरा कर ले।
उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे लोगों को  कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत नही आनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक लोकेद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए बिंदुओं पर काम करना होगा, इसके लिए पहले ही रोड मैप बनाने की जरूरत है।
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने अधिकारियों के साथ सभी बिन्दुओ पर गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगो को कोई दिक्कत न हो, पहले से ही सिटिंग प्लान बना ले, शौचालय, पीने के पानी की व्यापक व्यवस्था हो, यह कार्यक्रम एल.आई.सी. का है, इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाएं भाग लेगी। पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित डीसी व एसपी ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हवाई पट्टी बनाने के लिए भी कई स्थानो को देखा, परन्तु इसके लिए कोई स्थान फाईनल नही हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सीईओ जिला परिषद नरेद्र पाल मलिक, डीएसपी सतीश वत्स, एल.आई.सी. सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments