Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सीईटी की परीक्षा आज. जिले में सभी तैयारियों पूरी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 25, 2025 Tags: , , , , ,

परीक्षार्थियों को जिला प्रशासन की तरफ से दी जा रही है विशेष सुविधाएं, रोड़वेज द्वारा बसों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों तक पहुचाएं जाएंगे परीक्षार्थी, परीक्षा केन्द्रों पर होगी वीडियोग्राफी, पारदर्शिता के लिए लगाए डयूटी मेजिस्ट्रेट, 29 केन्द्रों पर होगी परीक्षा

BOL PANIPAT , 25 जुलाई। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में सीईटी परीक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण हो इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है और सभी परीक्षा केन्द्रों पर डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

उपायुक्त डॉक्टर विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 26 एवं 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। यह सेवा अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापसी हेतु उपलब्ध करवाई जाएगी।

उपायुक्त डॉक्टर विरेन्द्र कुमार दहिया ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना करें ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षा केन्द्रों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को जिले में होने वाली सीईटी की परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करवाने के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से ही पुलिस की कार्यवाही शुरू हो गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस के जवान पहुंच चुके हैं। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नही होगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हैल्पलाईन नम्बर

उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि सीईटी की परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हैल्पलाईन नम्बर जारी किए गए हैं जोकि 24 घण्टे सेवा में रहेंगे। इनमें 0180-2951449, 0180-2951471, 0180-2951477, 0180-2951486, 0180-2951497 शामिल है।

उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हर एक परीक्षार्थी का पूरा ध्यान रखा गया है। कोई भी परीक्षार्थी सुविधा से वंचित ना रहे। जीन्द जिले से आने वाले परीक्षार्थी मडलौडा से होते हुए पानीपत के सैक्टर 13-17 में पहुंचेंगे। जहां से उन्हें बसों के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों तक ले जाया जाएगा। इसके लिए बसों के 8 कलस्टर बनाए गए हैं। जिनके तहत करीब 12 हजार परीक्षार्थी पहुंचेंगे और करीब 3 हजार परीक्षार्थी दूसरे राज्यों से आएंगे। उनके लिए भी रोड़वेज द्वारा बस अड्ïडो, रेलवे स्टेशन पर बसों, थ्री व्हीलर व अन्य वाहनों की व्यस्था की गई है। डीसी ने बताया कि सैक्टर 13-17 में ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हल्के जलपान की सुविधा भी की गई है ताकि किसी विद्यार्थी को दिक्कत ना आए।

दूसरी ओर पानीपत से सोनीपत के लिए परीक्षा देने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए 176 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भी 11 कलस्टर नया व पुराना बस अड्ïडा, समालखा, मडलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली, उरलाना खुर्द बनाए गए हैं जिनमें प्रत्येेक सत्र में करीब 10 हजार 572 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे।

Comments