Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अध्यक्ष, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानीपत रिफाइनरी की मिनी स्मार्ट सिटी का उद्घाटन किया

By LALIT SHARMA , in Business , at June 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 10 जून , 2022, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) को यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में इंडियनऑयल द्वारा इसकी टाउनशिप को “मिनी स्मार्ट सिटी” (एमएससी) घोषित किया गया है। इस एमएससी की विभिन्न विशेषताओं को देखने के साथ-साथ विभिन्न सुविधाओं एवं संरचनाओं का उद्घाटन करने के लिए, इंडियनऑयल ने पी राघवेंद्र राव, (भा. प्र. से.), अध्यक्ष हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) को 10 जून, 2022 को पीआरपीसी का दौरा करने के लिए सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया।

राव के साथ चंडीगढ़ और पानीपत कार्यालयों के एचएसपीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी भी आए थे। पीआरपीसी पहुंचने पर, गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने राव का गर्मजोशी के साथ पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। यात्रा को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए, राव ने अपने दिन की शुरुआत एमएससी के गेस्ट हाउस में पौधारोपण के साथ की और इसके बाद विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन किया जैसे 1) एमएससी में स्थापित सीसीटीवी की निगरानी के लिए वार रूम; 2) शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में फ्री हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट 3) एस्टेट ऑफिस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट; 4) पुनर्निर्मित रिफाइनरी अस्पताल भवन; तथा 5) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट। उन्होंने एमएससी में स्थापित कई अन्य सुविधाओं जैसे एलईडी लाइट, सोलर पैनल, डिजिटल ट्रांजेक्शन सिस्टम आदि का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पीआरपीसी से श्री गोपाल चन्द्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, श्री एम एल धारिया, कार्यकारी निदेशक (तकनीकी), मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, अधिकारी एसोशिएशन तथा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिगण विशेष रूप से मौजूद थे।

उनके पीआरपीसी पहुंचने पर सीआईएसएफ की टुकड़ी द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद श्री राव के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राव ने पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत युवा पीआरपीसीएन्स के साथ उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बातचीत की।

राव को हरित और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और प्रयासों और इंडियनऑयल पीआरपीसी की पहलों के तहत किए जा रहे कार्यों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिखाया गया। इस अवसर पर पीआरपीसी से गोपाल चन्द्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, एम एल धारिया, कार्यकारी निदेशक (तकनीकी), मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण आदि मौजूद थे। इस अवसर पर पीआर टाउनशिप को “मिनी स्मार्ट सिटी” बनाने के प्रयासों पर बल देते हुए एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगे एलईडी वॉल पर इस फिल्म को प्रदर्शित किया जा रहा है।

चर्चा के दौरान, सिकदर ने उल्लेख किया कि इंडियनऑयल की टीम मानव जाति की सेवा करने के लिए कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करके हरित और स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने और भारत सरकार द्वारा निर्धारित वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इंडियनऑयल एवं पीआरपीसी द्वारा अपनी आगामी विभिन्न परियोजनाओं में उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें, विशेष रूप से 2जी और 3जी बायो एथेनॉल संयंत्र, विद्युत वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, हाइड्रोजन और हरित हाइड्रोजन ऊर्जा, एच2 ईंधन सेल, कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) आदि शामिल हैं।

राव ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल्स, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम, एमएससी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, हरित पट्टी आदि के क्षेत्र में टीम पीआरपीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण के लिए हरित ऊर्जा का उत्पादन में इंडियनऑयल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की । श्री राव ने उनके गर्मजोशी से स्वागत और आतिथ्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Comments