Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा भाव से मनाई.

By LALIT SHARMA , in Business , at April 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 15 अप्रैल,  2024, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने इंडियन ऑयल पानीपत एससी/एसटी इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिऐशन (आईपीसेवा) के सहयोग से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 133वीं जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा भाव से मनाई ।  इस उपलक्ष्य में 30 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का शानदार एवं सफल आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से पुरुष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, क्विज, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, शोभायात्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सभी के लिए सहभोज आदि शामिल थे। 

सांस्कृतिक संध्या में एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी मुख्य अतिथि की रूप में उपस्थित हुए।  इस अवसर पर पीआरपीसी के मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में आईओसिएनस उनके परिजन तथा आसपास के गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे।       

अपने संबोधन में एम एल डहरिया ने कहा कि वे इस शुभ अवसर पर संबोधित करते हुए अत्यंत गौरव एवं आनंद का अनुभव कर रहें हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बाबा साहेब भारत के युगपुरुष हैं और हर भारतीय के दिल में उनके प्रति सच्ची श्रद्धा एवं सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब, हमारे महान संविधान के प्रमुख शिल्पकार, एक उत्कृष्ट विद्वान, एक महान चिंतक, दार्शनिक, दूरदृशटा, अर्थशास्त्री, उदधारक एवं एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने समाज के शोषित एवं दलित वर्ग को उनके  अधिकार दिलाने के लिए, कई सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व किया।  वह वास्तव में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक हैं।  ऐसे महान एवं बहुमुखी व्यक्तित्व को हम शब्दों में बयान  नहीं कर सकते। डहरिया ने अपने संबोधन के समापन से पहले बाबा साहेब के आदर्श वाक्य “We are Indians, Firstly and Lastly अर्थात हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं” का भी स्मरण किया ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एम एल डहरिया ने इतने विशाल एवं विभिन्न कार्यक्रमों  को सफलतापूर्वक एवं भव्यता से आयोजित करने के लिए श्री तरुण बिसई, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के नेतृत्व में  मानव संसाधन विभाग व आईपीसेवा के राजेश कुमार प्रधान के नेतृत्व में सभी प्रतिनिधिगण के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजित विभिन्न प्रतियोगताओं के सभी विजेताओं को एवं आसपास के गांवों के होनहार छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

Comments