Tuesday, June 9, 2026
Newspaper and Magzine


जिला में चौथे दिन भी चला चेकिंग अभियान.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 15, 2024 Tags: , , , , ,

-नियमों की अवहेलना मिलने पर 10 स्कूल वाहनों के हुए चालान, चार को किया इंपाउंड

BOL PANIPAT , 15 अप्रैल। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने व सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर जिला में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्कूल बसों के चालक व परिचालक के लिए जारी किये गये निर्देशों की पालना करने बारे अवगत करवाया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इसी कड़ी में सोमवार को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित नियमों की अवहेलना के आरोपों में कुल 10  स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं तथा चार स्कूल वाहन को इंपाउंड किया गया। कुल 70 वाहनों की चेकिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी प्राईवेट स्कूलों के वाहनों की शत-प्रतिशत चैकिंग होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के मध्येनजर जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष रुप से कड़ी निगाह रखी जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों के साथ ही छात्रों व अन्य मौजूद स्कूल अध्यापकों को भी ट्रैफिक नियमों बारें अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments